India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। India Post द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट पोर्टल पर जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट पहली मेरिट लिस्ट के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगा, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके चयन स्थिति देख सकेंगे।
कुल कितनी हैं वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और पोस्टल सर्किल में कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक जैसे पद शामिल होते हैं।
India Post GDS Result 2026 कब आएगा
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 3 से 4 सप्ताह के भीतर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह तक इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर राज्यवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ उपलब्ध कर दी जाएगी।
India Post GDS Result 2026 मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “India Post GDS Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य की मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
- भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाता।
उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाता है। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। यदि सभी पद नहीं भरते हैं तो दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ ले जाने होंगे। इनमें 10वीं की मार्कशीट, पहचान पत्र (आधार कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं।
GDS मेरिट लिस्ट केवल ऑनलाइन मोड में जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से कोई कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
